नई दिल्ली – सोनिया गांधी जिंदाबाद…कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद…राहुल गांधी जिंदाबाद..। प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद!! यह नारे आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पार्टी के नेता सुरेंद्र कुमार ने लगवाए।
कांग्रेस पार्टी के आकाओं गांधी परिवार के जिंदाबाद के नारे लगाने में लीन नेता ने प्रियंका गाँधी वाड्रा के स्थान पर प्रियंका चोपड़ा कह डाला।
हिंदी सिनेमा की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के जिंदाबाद का नारा लगा तो मंचासीन नेताओं के साथ-साथ जनसभा में मौजूद भीड़ भी हतप्रभ रह गई।
इस घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया जो शीघ्रता से वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस का उपहास करना आरम्न्भ कर दिया।
इस सभा में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे।
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। राज्य में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और उसकी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने चुनाव में मैदान मारने के लिए जुगत लगानी आरम्न्भ कर दी है। दिल्ली में तीनों प्रमुख दलों की सभाओं का सिलसिला आरम्न्भ हो गया है। इसके साथ- साथ राजधानी के विभिन्न विषयों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.